भीलवाड़ा । हाल ही में जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कई उप निरीक्षक ओर निरीक्षक का तबादला किया था । जिसमें तत्कालीन सीओ सिटी एएसपी पारसमल जैन का जयपुर स्थानांतरण कर दिया था और उनके स्थान पर शाहपुरा से एएसपी राजेश आर्य को भीलवाड़ा मुख्यालय पर लगाया गया । बुधवार को शुभ मुहूर्त में नए वृताधिकारी राजेश आर्य ने पदभार ग्रहण किया वह पूर्व मे सीओ सदर पद पर भी सेवाएं दे चुके है । वही एएसपी आर्य के कार्यभार संभालने के साथ ही पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जयपुर के लिए रिलीव कर दिया गया ।
