Homeराजस्थानजयपुर अलवरआसपा प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह किया स्वागत,Aspa Candidate's...

आसपा प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह किया स्वागत,Aspa Candidate’s Office

Aspa Candidate’s Office

बानसूर। स्मार्ट हलचल/निकटवर्ती नारायणपुर में बुधवार को आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रत्याशी डॉ.रोहिताश शर्मा के कार्यालय उद्घाटन में हजारों की संख्या में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान आसपा प्रत्याशी डॉ.रोहिताश शर्मा के समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता सुबह 12 बजे उपखंड कार्यालय के सामने से ढोल-नगाडों के साथ विशाल रैली का आयोजन किया। रैली का मुख्य बाजार में दुकानदार और ग्रामीणों ने जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर साफा और फुल मालाओं से स्वागत किया। रैली करीब 1 घंटे में मुख्य बाजार से होते हुए कार्यालय उद्घाटन स्थल पहुंची। जहाँ पर पंडितों द्वारा मंत्रौच्चार कर विधि-विधान से कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत आयोजित जनसभा में आसपा प्रत्याशी डॉ.रोहिताश ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पार्टी पर हमला किया। और कहा कि आज दोनों पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इन पार्टियों ने गरीब, किसान को लूटा हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने भारतीय जनता पार्टी की पीठ में छुरा घोपा हो उस व्यक्ति को पार्टी ने टिकिट दिया हैं। इससे बड़ा अन्याय और क्या हो सकता हैं। वही उधोग मंत्री शकुंतला रावत ने तो खुलेआम बानसूर विधानसभा के लोगो को लुटा हैं। चाहे वो जल जीवन मिशन योजना हो या फिर थाना, कचहरी, तहसील आदि में आमजन को लुटा जा रहा हैं। बिजली ट्रांसफार्मर बदलने के नाम से किसानों को खुलेआम लुटा जा रहा हैं। वही पूर्व मंत्री ने आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को आड़े हाथ लिया। इस दौरान 36 बिरादरी के लोगों ने आसपा प्रत्याशी डॉ.रोहिताश शर्मा को माला और साफा पहनाकर जनसमर्थन दिया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -