• Home
  • स्मार्ट हलचल
  • अस्पताल के पास ईंट-भट्टा बना मरीजों के लिए खतरा,प्रशासनिक कार्रवाई की दरकार
Image

अस्पताल के पास ईंट-भट्टा बना मरीजों के लिए खतरा,प्रशासनिक कार्रवाई की दरकार

मुकेश खटीक
मंगरोप।हमीरगढ़ उपखंड क्षेत्र के आमलीगढ़ पाछली में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ठीक समीप ईंटों का भट्टा संचालित किया जा रहा है,जिससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।भट्टे से निकलने वाला घना धुआं न केवल वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि श्वास संबंधी रोगों के खतरे को भी बढ़ा रहा है।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा प्रभारी मधु कुमारी ने बताया कि ईंट-भट्टे से निकलने वाले धुएं के कारण दमा,खांसी,सांस लेने में तकलीफ जैसी बीमारियां बढ़ने की आशंका बनी रहती है।अस्पताल में पहले से बीमार हालत में आने वाले मरीजों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित होती है।चिकित्सा प्रभारी ने आगे बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने विगत अक्टूबर माह में हमीरगढ़ के एसडीएम को लिखित रूप से अवगत करवा दिया था।उस समय प्रशासन की ओर से जल्द भट्टा हटवाने का आश्वासन भी दिया गया था,लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों में इस लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ईंट-भट्टे को अस्पताल परिसर से दूर नहीं हटाया गया,तो इसका सीधा असर क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से ईंट-भट्टे को हटवाने की कार्रवाई की जाए।

Related Posts

शिक्षक दिवस पर क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का सम्मान

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर क्रिएटिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के…

ByByLatika Ameta Sep 6, 2026

*क से कचौरी… क से कोटा स्टोन… क से कोटा डोरिया… क से कोटा कोचिंग… और क से कोटा का करिश्मा!

डॉ. सुरेश पाण्डेय, नेत्र सर्जन, कोटा स्मार्ट हलचल|चंबल के किनारे बसा हमारा कोटा केवल नक्शे पर दर्ज एक…

ByByLatika Ameta Sep 6, 2026

विशेषज्ञों ने समझाया नेत्रदान और नेत्र स्वास्थ्य का महत्व, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता फैलाने का संकल्प

कोटा, 27 अगस्त।स्मार्ट हलचल|नेत्रदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने और नई पीढ़ी को नेत्र…

ByByLatika Ameta Aug 27, 2026

देवली से 90 किलोमीटर की पदयात्रा कर 27वीं बार कोटड़ी श्याम दरबार पहुंचे श्रद्धालु

:- रविवार को कोटड़ी पहुंची पदयात्रा, धर्मध्वजा फहराकर लिया आशीर्वाद, जयकारों से गूंजा कस्बा राजेन्द्र बबलू पोखरना कोटड़ी।स्मार्ट…

ByByLatika Ameta Aug 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *