Homeराष्ट्रीयनाबालिग की हत्या करने के बाद लाश के साथ दुष्कर्म ,Assam minor...

नाबालिग की हत्या करने के बाद लाश के साथ दुष्कर्म ,Assam minor gang rape

असम के करीमगंज जिले में एक नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया 

Assam minor gang rape

करीमगंज । असम से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के करीमगंज जिले में एक प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका की हत्या करके उसके शव के साथ दुष्कर्म (rape) किया। हालांकि, पुलिस ने हत्या करने और फिर शव के साथ यौन कृत्य करने के आरोप में रेलवे के एक कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार  किया है।

असम के करीमगंज जिले में एक नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के आरोपियों में रेलवे का एक कर्मी भी शामिल हैं। इन तीनों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना नौ सितंबर की है और उसी दिन करीमगंज शहर बाईपास के पास से पीडि़ता का शव बरामद किया गया था। करीमगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि पोस्टमार्टम में शव से दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि छानबीन के दौरान, पुलिस को लडक़ी की डायरी से एक फोन नंबर मिला। जिससे तीनों आरोपियों का पता चला और करीमगंज शहर में उनके घरों से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह है पूरा मामला
अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लड़की का हाल ही में भर्ती हुए रेलवे के एक कर्मचारी से प्रेम संबंध था। वह लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन वह हर बार मना कर देती थी।

नौ सिंतबर को जब प्रेमी को पता चला कि लड़की घर में अकेली है, तो वह अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

एक महीने से संपर्क में था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतका के साथ 9 सितंबर को शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी लेकिन लड़की ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद रात में लगभग 11ः30 बजे तीनों आरोपी घर के अंदर दाखिल हुए और गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार राहुल दास इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। राहुल दास ने शुभ्रा मालाकार से दो सिम कार्ड लिए थे। जिसका इस्तेमाल राहुल और मृतका ने किया था और आरोपी पिछले एक महीने से लगातार नाबालिग मृतका के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

एसपी पार्थ ने बताया कि आरोपी ने शव को बाईपास के बगल में फेंक दिया था, जहां से बाद में उसे बरामद किया गया। बाद में लड़की के माता-पिता ने उसकी पहचान की।

कर्नाटक बंद के कारण केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 44 उड़ानें रद्द,Karnataka Bandh & Kempegowda Airports

RELATED ARTICLES
- Advertisment -