Homeराजस्थानअलवरबिजली विभाग के सहायक अभियंता नितिन गुप्ता को बर्खास्त करने की मांग...

बिजली विभाग के सहायक अभियंता नितिन गुप्ता को बर्खास्त करने की मांग कों लेकर धरना प्रदर्शन

बानसूर। स्मार्ट हलचल।किसानों ने नारायणपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर बिजली विभाग के सहायक अभियंता नितिन गुप्ता को बर्खास्त करने की मांग कों लेकर धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर एईएन को बर्खास्त नहीं किया गया तों यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा, किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरहसल ग्राम पंचायत गढ़ी के किसान सोमवार को बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग को लेकर एईएन नितिन गुप्ता से मिलने गए थे। किसानों का आरोप है कि गुप्ता ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अब कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा की सरकार है। प्रकरण को लेकर पूर्व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत नारायणपुर पहुंची उन्होंने कहा कि एक सरकारी अधिकारी का इस तरह की भाषा का प्रयोग करना शर्म की बात है। आज कहने मात्र कों डबल इंजन की सरकार हैं लेकिन इसने कुछ काम नहीं किया है सरकार जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है।कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर किसानों की आवाज कों मजबूती के साथ उठानें का काम करेंगे। उन्होंने सहायक अभियंता की बर्खास्त की मांग की। राकेश दायमा ने कहा कि एईएन का व्यवहार अनुचित था तों वहीं ओमप्रकाश जिंदड ने कहा कि गुप्ता के बयान से लगता है कि वे किसानों और पिछड़े वर्ग की परवाह नहीं करते। जिंदड ने कहा कि यहां का किसान और कांग्रेस कमजोर नहीं है। उन्होंने एईएन को या तो बर्खास्त करने या फिर उन्हें भाजपा में शामिल करवाने की मांग की। उनका कहना था कि जो व्यक्ति किसी पार्टी का कार्यकर्ता हो,वह सरकारी सेवा नहीं दे सकता।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES