भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर ग्राउंड पर हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने की सूचना पर क्रिकेट खिलाड़ी ने विरोध शुरू कर दिया खिलाड़ियों ने कहा कि यह ग्राउंड 20 वर्षों से क्रिकेट गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है प्रतिदिन 60 से 70 खिलाड़ी यहां अभ्यास करते हैं जबकि रविवार को यह संख्या 200 से 300 तक पहुंच जाती है यह शहर का एकमात्र ऐसा मैदान है जहां हर उम्र के क्रिकेट प्रेमी निर्मित खेलते हैं । अगर यह एस्ट्रो ट्रैक बिछाया तो क्रिकेट फुटबॉल और अन्य खेलों की गतिविधियां ठफ हो जाएगी , वहीं हॉकी के लिए पहले से 400 मीटर ट्रैक वाला ग्राउंड निर्धारित था जहां पहले कहीं प्रतियोगिताएं हो चुकी है जिस मैदान में अब एस्ट्रो ट्रफ़ प्रस्तावित है वह हाल ही में नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट भी कराया था खिलाड़ी ने जिला प्रशासन और खेल विभाग से मांग की है कि हॉकी के लिए कोई वैकल्पिक स्थान तय किया जाए ताकि प्रताप नगर ग्राउंड क्रिकेट फुटबॉल और अन्य खेलों के लिए सुरक्षित रह सके । खिलाड़ी ने चेतावनी दी की मांगे नहीं मानी जाए तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा ।


