Homeभीलवाड़ामांडलगढ़चित्तौड़गढ़ लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के तहत श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में सांस्कृतिक...

चित्तौड़गढ़ लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के तहत श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Published on

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा।स्मार्ट हलचल।चित्तौड़गढ़ लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान की ओर से दिनांक 25 फरवरी 2026 को सांय 6 बजे से 9 बजे तक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति, पर्यावरण एवं साहित्य विषयों पर देशभर से आए विद्वान जन अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि एवं लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को समृद्ध करेंगे। कवि गोष्ठी का आयोजन श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान द्वारा किया जाएगा। श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल्हापुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन चव्हाण होंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्री लोकेश कुमार साहिल (जयपुर), डॉ. सांरगा देश असीम (बिजनौर), श्री प्रमोद रामावत (नीमच) शामिल रहेंगे। डॉ. शकुंतला सरूपरिया के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. राखी सिंह कटियार (वड़ौदरा), श्रीमती वंदना योगी (नीमच), श्री दिनेश दीवाना (भीलवाड़ा), डॉ. वीना जोशी (जयपुर), अवधेश जौहरी (भीलवाड़ा), श्री गोविंद गुप्ता, प्रशांत मिश्रा (लखीमपुर खीरी) सहित अन्य अतिथि कवि काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम में जयपुर की पारंगत बाल नृत्यांगनाएँ सुश्री दान्या जैन एवं सुश्री प्रियांशी द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही एस.के. इवेंट की ओर से लोकनृत्य — राधा-कृष्ण फाग, चरी नृत्य आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। भक्तजनों से विनम्र आग्रह है कि ‘धर्म, संस्कृति, पर्यावरण एवं साहित्य’ जैसे अद्भुत विषयों अंतर्गत लघु कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। कार्यक्रम स्थल — निर्माणाधीन नवग्रह ,नक्षत्र वाटिका, श्री जोगणिया माता शक्ति पीठ परिसर, गोशाला के समीप रखा गया।

Latest articles

EAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

“ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत सहयोग समय की आवश्यकता” — वी. के. जेटली कोटा का...

गलत का विरोध खुल कर कीजिए चाहे राजनीति हो या समाज: रितीक शर्मा

राजस्थान।स्मार्ट हलचल|राजनीति हो या समाज, गलत का विरोध खुलकर करना चाहिए। रितिक शर्मा ने...

बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना खंड में बड़ी परियोजना: समपार फाटक संख्या 99A पर बनेगा RUB, 25 फरवरी को 12 घंटे का ब्लॉक; दो प्रमुख...

एजाज़ अहमद उस्मानी जोधपुर, 24 फरवरी 2026।स्मार्ट हलचल|जोधपुर मंडल के अंतर्गत बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना (BKN–MTDB–DNA) रेल...

ग्रामीण रूटों पर रोडवेज का ब्रेक, पीपाड़–बोरुंदा–मेड़ता के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा जोधपुर से पीपाड़, बोरुंदा...

More like this

फाग गीतों और उमंग के रंगों में रंगा मुरली मनोहर का मंदिर वह बगीची के बालाजी मंदिर पर फाग उत्सव मनाया गया

रमेश चंद्र डाड आकोला |स्मार्ट हलचल|बड़लियास कस्बे में मुरली मनोहर मंदिर वह बगीची के बालाजी...

सिंगोली चारभुजा में रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक

रमेश चंद्र डाड आकोला|स्मार्ट हलचल|सिंगोली श्याम मंदिर परिसर स्थित रावणा राजपूत धर्मशाला में रविवार को...

सच्चे ईश्वर की शरण प्राप्ति पर जीवन का बेड़ा पार सम्भव:-सन्त ग्यारसीलाल

माण्डलगढ़। स्मार्ट हलचल|उपखण्ड मुख्यालय पर जेल के पीछे निरंकारी कॉलोनी में रात्रि को विशेष...