Homeअजमेरआज होगा चंद्रग्रहण’ भारत में कितने बजे दिखेगा

आज होगा चंद्रग्रहण’ भारत में कितने बजे दिखेगा

* *
* कब शुरू होगा सूतक काल*
* ⁠12 बजे बाद से मंदिर के कपाट बंद

हरिप्रसाद शर्मा 

स्मार्ट हलचल|भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इसी कारण इस बार इसका सूतक काल भी मान्य होगा। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण रविवार 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और इसका समापन रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल दिखाई देगा, जिसे खगोलशास्त्र में ब्लड मून कहा जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमरीका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी दृश्यमान रहेगा।
*क्या होता है ब्लड मून?
पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है। सूर्य की सीधी रोशनी अवरुद्ध होने के बावजूद कुछ किरणें चंद्रमा की सतह तक पहुंचने से पहले पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती हैं। इससे नीली रोशनी बिखर जाती है, जबकि लाल रोशनी चंद्रमा की ओर मुड़ जाती है। इससे चांद को एक ज्वलंत चमक मिलती है। इससे चांद का रंग लाल दिखता है और इसलिए इसे ब्लड मून कहा जाता है।
*कब लगेगा सूतक काल?
यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा इस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। 7 सितंबर को लगने वाले इस पूर्ण चंद्रग्रहण का सूचक काल दोहपर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक काल में कुछ खास कार्य करने वर्जित माने जाते हैं। इस दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना और धार्मिक कार्य नहीं किए जाते, लेकिन मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES