Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़एटीबीएफ सर्जिकल पाइंट के संचालन सेवा का दायित्व बोहरा को सौंपा

एटीबीएफ सर्जिकल पाइंट के संचालन सेवा का दायित्व बोहरा को सौंपा

चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल|आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन (एटीबीएफ) सर्जिकल पाइंट के संचालन सेवा का दायित्व अभय बोहरा को सौंपा गया है। आगे से आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन में सर्जिकल पाइंट पर सर्जिकल साम्रगी निःशुल्क जारी एवं जमा करने एवं संस्था द्वारा किए गए समस्त कार्यों व आय व्यय का लेखा-जोखा रखने के लिए अभय बोहरा अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। मंगलवार की दोपहर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित सेटेलाइट हाॅस्पिटल परिसर में एटीबीएफ सर्जिकल पाइंट पर अतिथि डाॅक्टर ए एल जैन, महेन्द्र टोंग्या, नवनीत मोदी, प्रवीण जैन, अशोक कुमार लोढ़ा ने मिलकर भारत माता को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ढीलीवाल ने अभय बोहरा को सेवा पद का दायित्व सौंपा इस दौरान एटीबीएफ टीम से देव शर्मा, सुरेंद्र टेलर, ललीत टेहल्यानी, अर्पित बोहरा, अनामिका चौहान, राखी गुप्ता नवीन शर्मा, राधेश्याम तेली, राजेश ढ़ीलीवाल, शिव शंकर शर्मा, पंकज बाघमार, सुनील बोहरा, अभियंता अनिल सुखवाल उपस्थित रहें।
डाॅक्टर ए एल जैन द्वारा इस अवसर पर मरीजों के लिए दस स्टील के वाॅकर सहायतार्थ भेंट किए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES