मुकेश खटीक
मंगरोप।कस्बे के बनास नदी किनारे स्थित मनोरम छटाओं के बीच बिराजमान बंगलेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण महीने के उपलक्ष्य में चल रहे आठ दिवसीय महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति रविवार को लघु रुद्र यज्ञ के साथ संपन्न हुई।यज्ञ में 11 ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दीं।इस दौरान महामंडलेश्वर महंत विष्णु दास त्यागी(कल्पवृक्ष धाम,फलौदी) एवं महंत जगदीश दास त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे।यज्ञाचार्य पंडित सत्यनारायण वेदाचार्य ने बताया कि यह महाअनुष्ठान विश्व शांति और जनकल्याण के उद्देश्य से किया गया।