मेडल और उपरणा पहनाकर प्रतिभाओं का अभिनंदन, उत्कृष्ट प्रदर्शन की दी शुभकामनाएं
(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में राज्य स्तर पर चयनित 45 छात्र-खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत व विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर उनका हौसला बढ़ाया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी गईं।
प्राध्यापक सत्येन्द्र माली ने बताया कि कार्यक्रम में अंकिता उपाध्याय, दिनेश कुमार उपाध्याय, भागचंद जैन, राकेश माली, शारीरिक शिक्षक ज्योति खटीक, स्वाति गर्ग, विक्रम चौधरी सहित स्टाफ, खिलाड़ी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
’