Homeराजस्थानअलवरएथैलेटिक्स प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल ने मारी बाजी

एथैलेटिक्स प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल ने मारी बाजी

बानसूर। स्मार्ट हलचल/पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विराटनगर में आयोजित 68 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय एथैलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17.10.2024 से 22.10.2024 तक किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल रामनगर के विद्यार्थीयों ने बाजी मारी है। प्रधानाचार्य नरेश कुमार बंसल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय की छात्रा आयुषी ने आयु वर्ग 14 वर्षीय 200 मीटर दौड में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं आयुषी, पूजा स्वामी, नेहा व तनुजा ने 4×100 रिलें दौड में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिनका मार्गदर्शन मृगांग मिश्रा ने किया। इधर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में आयोजित जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में नचिता गुर्जर ने 200 मीटर दौड़ में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया व राज्य स्तर पर चयनित हुई। जिनका मार्गदर्शन दीपक कुमार भालोठिया व पायल जांगिड ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्राओं को बधाई दी। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES