Homeराज्यशिवसेना नेता को दिनदहाड़े तलवारों से काट डाला,Attack on Shiv Sena leader...

शिवसेना नेता को दिनदहाड़े तलवारों से काट डाला,Attack on Shiv Sena leader Sandeep Thapar

Attack on Shiv Sena leader Sandeep Thapar:पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता पर दिनदहाड़े हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। निहंगों के वेश में आए युवकों ने शिवसेना नेता के ऊपर हमला बोला। हमले में बुरी तरह से जख्मी हुए शिवसेना नेता संदीप थापर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवसेना नेता संदीप थापर के ऊपर जानलेवा हमला सिविल अस्पताल के बाहर हुआ। शिवसेना अपने गनर के साथ सिविल अस्पताल में संचालित होने वाले संवेदना ट्रस्ट के कार्यक्रम में पहुंचे थे। ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समागम में पहुंचे थापर पर निहंग बने आरोपियों ने हमला बोला दिया।

जानकारी के मुताबिक संदीप थापर शुक्रवार की सुबह संवेदना ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में शामलि होने के लिए अस्पातल गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी से तीन लोग पहुंचते हैं। इसके बाद व्यस्त सड़क पर ही एक आरोपी तलवार से संदीप थापर पर हमला करने लगता है। वह नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद वह चार से पांच बार वार करता है। दूर से लोग चिल्लाते हैं को इन्हे छोड़ दो। कुछ ही सेकंड में वे स्कूटी पर बैठकर भाग जाते हैं।
घटना के वक्त आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे। हालांकि आरोपियों के हाथ में धारदार हथियार देखकर किसी के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। आरोपियों ने संदीप थापर को लहूलुहान कर दिया। वहीं उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। तुरंत लोग उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। उनकी हालत को देखते हुए डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES