Homeसीकरहत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

(बजरंग आचार्य )

​सादुलपुर:-स्मार्ट हलचल|चूरू जिला पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में राकेश कुमार नामक मुख्य आरोपी को 23 नवंबर, 2025 को गिरफ्तार कर लिया है।
​यह मामला 5 नवंबर, 2025 का है, जब रामसरा टिब्बा निवासी फतेहसिंह (आरोपी के चाचा) को पड़ोसी राकेश कुमार और उसके परिवार ने गाली-गलौज से मना करने पर कुल्हाड़ी और सरियों से बेरहमी से पीटा था।
​पीड़ित फतेहसिंह गंभीर चोटों के कारण 5 नवंबर, 2025 से हिसार के सर्वेस अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं।
​सिधमुख पुलिस थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES