भीलवाड़ा । शक्करगढ़ थाना पुलिस ने ऑटो से 19 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त कर अवैध डोडा चुरा परिवहन करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही वाहन ऑटो को जप्त
करते हुए आरोपी राजेन्द्र वैष्णव को गिरफतार कर लिया । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं कार्यवाही करने के लिए राजेश कुमार आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा को निर्देशित किया । जहाजपुर वृताधिकारी रेवडमल मौर्य वृत जहाजपुर के सुपरविजन मे विशेष टीम गठित की । जिसका नेतृत्व पुरणमल थानाधिकारी थाना शक्करगढ ने किया । पुलिस के अनुसार दिनांक 25.03.2026 को थाना प्रभारी पुरणमल मय जाप्ता के साथ गश्त पर थे तभी लाल का खेडा टोल के पास एनएच 148-डी पर पहुंचे जहां रोड पर एक ऑटो के चालक को रोकने का प्रयास किया जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा जो संदिग्ध होने से एसएचओ मय जाप्ते द्वारा पिछा करते हुये उक्त ऑटो के चालक को पकडा तथा चैक किया जिसमे अवेध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरा हुआ था। ऑटो मे अवैध डोडा चुरा ले जाते हुए आरोपी राजेन्द्र पिता बंशीलाल वैष्णव उम्र 31 साल निवासी मोहनपुरा थाना शक्करगढ जिला भीलवाडा को गिरफतार किया गया व ऑटो से 19 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त कर एन.डी.पी.एस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।गठित पुलिस टीम में ताराचन्द सउनि थाना शक्करगढ, एचसी सियाराम, योगेश कल्याण, सुरेश, गजवीर शामिल थे ।
