भीलवाड़ा । फुलियाकला पुलिस ने अवैध बजरी खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपी पप्पु जाट व विजय भील को गिरफतार करने के साथ ही एक अन्य आरोपी को शांति भंग में गिरफतार किया और इस मामले में 1 डंपर व एस्कोर्ट कर रही 1 हेरियर कार को जप्त किया। धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध खनन की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य के निर्देशन व ओमप्रकाश विश्नोई वृत्ताधिकारी वृत शाहपुरा के सुपरविजन में और राजकुमार नायक थानाधिकारी थाना फुलियाकला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक 1 अप्रेल व 2 अप्रेल की रात्री में थानाधिकारी मय जाप्ता के थाना सर्कल में गश्त कर रहे थे कि दौराने गश्त एक डम्पर अवैध बजरी परिवहन करतें हुए व डम्पर को एस्कोर्ट कर रही हेरियर कार को पीपलेश्वर तिराहे के पास आते हुए दिखायी दिये जिन्हे रूकवाया गया व जप्त किया गया । वाहन चालको को मौके से गिरफ्तार किया गया और जब्तशुदा वाहनों को थाना परिसर में खडा करवाया गया व माईनिंग विभाग को सूचना दी और मामला दर्ज कर जांच शुरू की । एवं पुलिस की गतिविधियों पर निगरानी करने पर व सर्कल में सज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु रामराज पिता जगदीश गोदारा निवासी फूलियाकलां को शांति भंग के आरोप में गिरफतार किया गया व वाहन मोटर साईकिल को एमवी एक्ट में जप्त किया गया एवं डंपर में बजरी भरने वाले जेसीबी मालिक कल्याण चाडा निवासी सणगारी की तलाश जारी है ।
पुलिस टीम में फुलियाकला थाना प्रभारी राजकुमार नायक, टोडरमल सउनि, किशोर,
सत्यनारायण शामिल रहे ।
ये हुए गिरफ्तार
1 पप्पू पिता रामेश्वर जाट उम्र 33 साल निवासी फूलियाकलां थाना फूलियाकलां जिला भीलवाडा
2 विजय लाल भील पिता शंकरलाल भील उम्र 33 साल निवासी शिवपुरा पुलिस थाना फूलियाकलां जिला भीलवाडा राज.
3. रामराज पिता जगदीश गोदारा उम्र वयस्क निवासी फूलियाकलां जिला भीलवाडा राज. शांति भंग में गिरफ्तार हुआ
