अवैध बजरी खनन पर बड़़लियास पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सवाईपुर चौकी क्षेत्र के कंवलियास गांव के पास से कोठारी नदी से अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर जसवंत सिंह थाना प्रभारी के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए कंवलियास गांव के पास कोठारी नदी से अवैध बजरी परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । इस कार्रवाई में एएसआई प्यार चंद खटीक, कांस्टेबल संदीप कुमार व नरेश कुमार शामिल रहे ।।