सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने लाकर खड़ा किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रही अवैध बजरी परिवहन अभियान के तहत पुलिस ने आज शुक्रवार को तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी परिवहन करते हुए जब्त पर मामला दर्ज किया । पुलिस ने रेण, सोलंकिया का खेड़ा व आकोला बनास नदी से एक-एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर तीन प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की । पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई गोपाल सिंह, दीवान सांवलदान, जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल हरवीर, नाहर सिंह, दिनेश कुमार लक्ष्कार, मुकेश कुमार शर्मा व हरिओम आदि शामिल रहे ।।
