Homeभीलवाड़ाअवैध बजरी परिवहन करता टिप्पर ट्रेलर जब्त बड़लियास पुलिस की कार्रवाई

अवैध बजरी परिवहन करता टिप्पर ट्रेलर जब्त बड़लियास पुलिस की कार्रवाई

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक टिप्पर ट्रेलर को जब्त की हैं । क्षेत्र के सोपुरा थला गांव के पास कार्रवाई की गई । थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर अवैध बजरी खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इसी दौरान पुलिस ने सोमवार को सोपुरा थला गांव के पास अवैध रूप से बजरी ले जा रहे एक टिप्पर ट्रेलर को पकड़कर थाने भेजा । पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मचा हुआ है ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES