सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज थाना क्षेत्र के भाकलिया गांव में बनास नदी में कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया । थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि आज शुक्रवार को पुलिस थाना बडलियास के द्वारा भाकलिया गांव के पास बनास नदी में अवैध बजरी खनन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एएसआई गोपाल लाल, कांस्टेबल सूर्यज्ञान सिंह, बाबूलाल आदि शामिल थे ।।
