भीलवाड़ा । रायपुर पुलिस ने अवैध खनन के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी मशी व दो ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी के डिटेन किए है । धर्मेन्द्र सिंह यादव आदेशनुसार अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए सहाड़ा एएसपी बुद्धराज खटीक के निर्देशन में और गंगापुर वृताधिकारी सुदर्शन पालीवाल के निकटतम सुपरविजन में उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया । गठित विशेष टीम का नेतृत्व रायपुर थानाप्रभारी शंभू दयाल ने किया। पुलिस के अनुसार थानाप्रभारी शंभू दयाल के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान बोराणा, गुर्जरो का खेडा भीटा, भटेवर होते हुए सरहद थोरिया खेडा कोठारी नदी मे पहुंचे जहां नदी मे एक जेसीबी व दो ट्रेक्टर मय ट्रोली के अवैध बजरी खनन करते हुए पाए गए जेसीबी व ट्रेक्टर चालक पुलिस जीप को देख मौके से भाग गये जिनका पीछा किया गया तो जंगलो की तरफ भाग गये उक्त जेसीबी व ट्रेक्टरो के पास जाकर देखा तो एक जेसीबी मशीन व दो ट्रेक्टर ट्रोली मे करीब 8 टन अवैध बजरी भरे हुए को जप्त किया गया। गठित टीम में थानाप्रभारी के अलावा रणजीत सिंह सउनि ( विशेष योगदान ) एचसी भवानी सिंह, कांस्टेबल सुभाषचंद, मुखराम ( विशेष योगदान ) मुकेश , उम्मेदसिंह , बिरजु शामिल थे ।
अवैध बजरी पर शिकंजा, जेसीबी मशीन और बजरी के दो ट्रेक्टर ट्रॉली डिटेन, 8 टन बजरी जब्त
Published on










