अवैध डोडा चूरा के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त

भीलवाड़ा । हमीरगढ पुलिस और डीएसटी भीलवाडा ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्व बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है और आरोपी हिम्मत सिहं व अनिल कुमार को मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ गिरफतार किया वही आरोपियों के कब्जे से 38 किलो 850 ग्राम डोडाचुरा पाउडर व ट्रक को जप्त किया । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत् एएसपी पारस जैन मुख्यालय के निर्देशन में एवं सादर वृताधिकारी माधव उपाध्याय के सुपरविजन में और थाना प्रभारी सुनिल कुमार बेडा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 16.03.2025 को सुनिल कुमार बेड थानाधिकारी हमीरगढ को जरीये टेलिफोन रमेश कुमार डीएसटी टीम भीलवाडा ने मुताबिक मुखबीर सूचना देकर बताया कि एक आईसर गाडी चितोडगढ से भीलवाडा की तरफ आ रही है जिसमे कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है उक्त सुचना पर थाने से थानाधिकारी मय जाप्तें के रवाना हुए और नेशनल हाईवे नम्बर 48 होटल श्री सांई के पास चितोड से भीलवाडा की तरफ आने वाली रोड पर तख्तपुरा पहुंचे और नाकाबन्दी शुरू की गयी दौराने नाकाबंदी चितौडगढ की तरफ से एक एचपी पासिंग ट्रक आती हुयी नजर आयी जिसको पुलिस ने रूकवाया और तलाशी ली तो उक्त वाहन के केबिन की छत पर लोहे के गेट लगा हुआ था और वहां बाॅक्स टाईप बना हुआ था जिसके गेट को खोल कर चैक किया गया तो उक्त बाॅक्स मे दो काले रंग की प्लास्टिक के कटे रखे नजर आये उक्त प्लास्टिक के कटटो को बाहर निकालकर देखा तो कटटो मे पिसा हुआ डोडा चुरा पाउडर भरा पाया गया अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा पाउडर को बिना वैद्य लाईसेन्स/परमिट के अपने कब्जे मे रख परिवहन करना पाया जाने से आरोपियों को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की । गठित पुलिस टीम में सुनिल कुमार बेडा थाना प्रभारी हमीरगढ, कांस्टेबल रमेश कुमार डीएसटी टीम, हनुमान प्रसाद सउनि, बलवीर, प्रेमाराम, राहुल, बलवीर शामिल थे ।

यह हुए गिरफ्तार

हिम्मत सिंह पिता राजकुमार राजपुत उम्र 29 साल निवासी कनोयला उपरला थाना रामशहर जिला सोलन हिमाचल प्रदेश

अनिल कुमार पिता बख्तावर सिंह राजपुत उम्र 20 साल निवासी स्वाहण थाना स्वाहरधाट जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश