अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)
फूलियाकलां थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान देवरिया का खेड़ा गांव में संदिग्ध अवस्था में हाथ में तलवार लहराते हुए एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम परमेश्वर पिता मदन भील निवासी पनोतिया बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवार जब्त कर गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल प्रभु सिंह, कांस्टेबल नर्सिंग और सांवरमल मौजूद रहे।