Homeभीलवाड़ाअवैध कोयला भट्टी पर आसींद प्रशासन का एक्शन,20 अवैध कोयला भट्टी को...

अवैध कोयला भट्टी पर आसींद प्रशासन का एक्शन,20 अवैध कोयला भट्टी को किया ध्वस्त

रोहित सोनी

आसींद । आसींद उपखण्ड क्षेत्र के मोड़ का निंबाहेड़ा गांव में अवैध कोयला भट्टियों पर प्रशासन का पीला पंजा चला। आसींद SDM उमेद सिंह राजावत व तहसीलदार भंवरलाल सेन के निर्देशन पर 20 अवैध कोयला भट्टी पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया। तहसीलदार भंवरलाल सेन ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा कलेक्ट्रेट में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में बिलानाम भूमि पर संचालित अवैध कोयला भट्टियों पर कार्यवाही कर उन्हें ध्वस्त करने के निर्देश प्रदान किए गए। इसकी पालना में बिलानाम भूमि पर संचालित 10 वह खातेदारी पर बनी 10 अवैध भट्टियों को जेसीबी से तोड़ा गया। उपखण्ड क्षेत्र आसींद में बिलानाम भूमि पर संचालित एवं अन्य अवैध कोयला भट्टियों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES