भीलवाड़ा । भीलवाडा की मांडलगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा व एक कार जप्त की है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत एएसपी मुख्यालय पारस जैन भीलवाडा के निर्देशन में एवं बाबूलाल आर.पी.एस. वृताधिकारी, मांडलगढ़ के सुपरविजन में थाना मांडलगढ़ पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस के आ दिनांक 19.3.2026 को थानाधिकारी, मांडलगढ़ घनश्याम मीणा को जरिए मुखबिर से सुचना मिली की एक कार मारुति स्विफ्ट डिजायर मे एक व्यक्ति डोडा चुरा लेकर मेनाल से लाडपुरा की तरफ आ रहा है जिस पर थानाधिकारी व पुलिस टीम रवाना हुए और लाडपुरा पहुंच कर नाकाबंदी प्रारम्भ की इस दौरान मारुति स्विफ्ट डिजायर कार सफेद रंग की मेनाल की तरफ से आती हुई दिखाई दी जिस पर सरकारी वाहन को कार के आड़े लगा कर उक्त वाहन को पुलिस टीम ने रूकवाया वाहन की नम्बर प्लेट पीले रंग की लगी हुई थी जिसके चालक से वाहन को बन्द करवा कर कार के चालक से अपना नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम पता योगेश कुमार शर्मा पुत्र देवकीनन्दन शर्मा उम्र 36 साल निवासी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कोटा पुलिस थाना अनन्तपुरा कोटा होना बताया। जिस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कार को चैक किया तो मारुति स्विफ्ट डिजायर कार मे दो प्लास्टिक के कट्टे जिसमे अफीम डोडा चुरा भरा पाया गया। जिसका कुल वजन 45 किलो 400 ग्राम होना पाया गया जिस पर नियमानुसार डोडा चुरा को जप्त किया जाकर घटना मे प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर को जप्त किया और आरोपी योगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज कर अग्रीम जांच शुरू की । टीम में थाना प्रभारी घनश्याम मीणा के साथ कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, हाकिम सिंह, राजेन्द्र, मनोज कुमार, सवाईदान शामिल थे।
