भीलवाड़ा । पुलिस थाना शक्करगढ ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरूद्व बड़ी कार्यवाही की है और अवैध बजरी परिवहन में लिप्त 3 आरोपी हेमराज गुर्जर,कुलवंन सिहं व रामप्रसाद गुर्जर को गिरफ्तार किया है साथ ही बजरी से भरे 1 ट्रेलर व एस्कोर्ट करती 1 ब्रेजा कार को जप्त किया। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार अवैध बजरी के खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु एएसपी राजेश कुमार आर्य शाहपुरा के निर्देशन व रेवडमल मोर्य वृताधिकारी वृत जहाजपुर के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम बनाई जिसका नेतृत्व शक्करगढ़ थाना प्रभारी पुरणमल ने किया। थाना प्रभारी पुरणमल के नेतृत्व मे गठीत टीम ने थाना सर्कल में गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन में लिप्त दो वाहनो को जब्त किया उक्त दोनों वाहन जिसमे से एक अवैध बजरी से भरा टीपर ट्रेलर व एक अन्य वाहन ब्रेजा कार जो उक्त ट्रेलर की एस्कोर्ट करती हुई को जप्त किया गया। टीपर ट्रेलर के चालक हेमराज पिता सोजी राम गुर्जर उम्र 23 साल निवासी भैरुखेडा थाना शक्करगढ जिला भीलवाडा व ब्रेजा कार से कुलवंत सिंह पिता देवराज सिंह उम्र 24 साल निवासी शाहपुरा थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा व रामप्रसाद पिता कालू गुर्जर उम्र 22 साल निवासी सरा का खेडा थाना पारोली जिला भीलवाडा को मौके से गिरफ्तार किया गया व उक्त दोनो जब्तशुदा वाहनो को थाना परिसर में खडा करवाया गया । बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम में सियाराम एचसी थाना शक्करगढ, रोहीताश, मंगलराम कांस्टेबल चालक शामिल थे ।
