Homeभीलवाड़ाअवैध बजरी परिवहन पर बड़लियास पुलिस की सख्ती, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध बजरी परिवहन पर बड़लियास पुलिस की सख्ती, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं । क्षेत्र के गेगा का खेड़ा गांव के पास कार्रवाई की गई । थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर अवैध बजरी खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इसी दौरान पुलिस ने रविवार शाम को गेगा का खेड़ा गांव के पास से गुजर रही बनास नदी में दबिश दी, जहां अवैध रूप से बजरी ले जा रहे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर थाने भिजवाया । पुलिस ने खनन विभाग को इसकी सूचना दी । पुलिस ने साफ किया है कि अवैध खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे ।।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES