भीलवाड़ा । जिले के कोटड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से गार्नेट का खनन ओर व्यापार करने वालो माफियाओं पर कार्यवाही से हड़कंप मच गया । कोटड़ी पुलिस ने मंगलवार देर रात हटुंडी और हरपुरा में दबिश देकर दो सेप्रेटर मशीन और दो ट्रेकर जब्त कर दो लोगो राजेश गाडरी निवासी फतेहगढ़ और रामकिशन गुर्जर निवासी लाखा का खेड़ा के खिलाफ मामला कर्ज किया है । कार्यवाही की भनक लगने के बाद माफिया मौके से फरार होकर भूमिगत हो गए जिनकी पुलिस तलाश में जुट गई है । पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया की अवैध खनन के खिलाफ जिले में लगातार माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है और टीमें बनाकर अलग अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है और आवेश खनन कर्ताओं पर सख्त कार्यवाही चलती रहेगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा ।


