भीलवाड़ा । सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने के मामले में 2 युवको को गिरफ्तार किया है और 42 किलो 160 ग्राम अवैध डोडा चुरा, एक देशी पिस्टल मय 8 कारतुस और घटना मे प्रयुक्त वाहन मिनी ट्रक को जप्त किया। एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत एएसपी पारसमल जैन के निर्देशन, सदर वृताधिकारी माधव उपाध्याय के निकटतम सुपरविजन मे उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया ।
यह है मामला
दिनांक 09.02.2026 को गजेन्द्र सिंह सदर थानाधिकारी को एएसआई अयुब मोहम्मद हाल पदस्थापित एन.टी.एफ चौकी भीलवाडा सें सूचना मिली कि सरस डेयरी चौकी के आगे, जोधडास चैराये के पास एक संदिग्ध अशोक लिलेण्ड मिनी ट्रक, जिसमे 2 व्यक्ति सवार है, को रूकवा रखा है तथा ट्रक के पीछे तिरपाल लगा हुआ है। उक्त मिनी ट्रक मे अवैध मादक पदार्थ होने की पुर्ण संभावना है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर घटनास्थल जोधडास चौराहे सरस डेयरी चौकी के पास अजमेर-भीलवाडा रोड पर जाब्ता पहुंचा जहां एक संदिग्ध मिनी ट्रक खड़ा मिला मौके पर नियमानुसार एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रावधान अनुसार तलाशी ली तों चालक सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम राजकुमार पुत्र सुमेरराम विश्नोई उम्र 35 साल निवासी गुढा विश्नोईयान थाना विवेकविहार जिला जोधपुर एवं खलासी साईड की सीट पर बैठे युवक महिपाल पुत्र भागीरथ चैधरी उम्र 23 साल निवासी गंगाणी थाना करवड जिला जोधपुर हाल निवासी एकता नगर, नांदडी थाना बनाड जिला जोधपुर होना बताया। मिनी ट्रक की ट्रोली में मेट पॉलिस्टर फिल्मस के राॅल भरे हुये थे, ट्रोली के नीचे टुल बाॅक्स मे 2 प्लास्टिक के कट्टे एवं केबिन मे बाॅक्स के नीचे 0 में1 प्लास्टिक कट्टा कुल 3 प्लास्टिक के कट्टो मे 42 किलो 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा एवं परिचालक महिपाल की गोद मे रखी नीले रंग के बैग मे 1 पिस्टल जिसकी मैगजीन मे कुल 5 कारतुस लाॅड किये हुये थे एवं 1 अन्य मैगजीन जिसमे कुल 3 कारतुस लाॅड किये हुये बरामद हुये। मौके पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुयें जप्तशुदा सामग्री को जप्त कर दोनो आरोपी राजकुमार व महिपाल को गिरफ्तार किया गया ओर एन.डी.पी.एस एक्ट, आर्म्स एक्ट मे मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
गठित पुलिस टीम
टीम में थानाप्रभारी गजेन्द्र सिंह के साथ एएसआई अयुब मोहम्मद सउनि प्रभारी ए.एन.टी.एफ चौकी भीलवाडा, कांस्टेबल राजाराम (विशेष योगदान) नारायण (विशेष योगदान), राधेलाल, सुरेश, कमल किशोर और राजुराम शामिल थे ।

