Homeभीलवाड़ाअवैध बजरी और गारनेट खनन पर भीलवाड़ा पुलिस का कड़ा प्रहार, कई...

अवैध बजरी और गारनेट खनन पर भीलवाड़ा पुलिस का कड़ा प्रहार, कई वाहन और सेप्रेटर मशीन जब्त, 7 मामले दर्ज दो गिरफ्तार

भीलवाड़ा । भीलवाडा पुलिस द्वारा अवैध गारनेट व बजरी खनन पर बड़ी कार्यवाही हुई है । पुलिस थाना कोटडी ने पिछले 2 दिनों में अवैध खनन में प्रयुक्त 01 जेसीबी मशीन, 10 ट्रेक्टर मय ट्रोली, 1 डम्पर, 3 सेपरेटर मशीन को जब्त किया है । साथ ही अवैध खनन व परिवहन पर कुल 7 मामले दर्ज कर 0
2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह व एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य व माधव उपाध्याय आई.पी.एस. प्रोबेशनर वृताधिकारी सदर व सुरेष डाबरिया आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त कोटडी के निर्देशन में कोटड़ी थानाप्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में पिछले 2 दिनों में अवैध खनन में प्रयुक्त 01 जेसीबी मशीन, 10 ट्रेक्टर, 1 डम्पर, 3 सेपरेटर मशीन को जब्त किया और अवैध खनन में 7 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा अन्य वांछित आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही हैं। पुलिस थाना कोटडी सर्कल में पिछले 2 दिनों में जिला स्पेषल टीम द्वारा श्री माधव उपाध्याय आई.पी.एस. प्रोबेषनर वृताधिकारी सदर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए 1 डम्पर, 1 जे.सी.बी. मषीन व 3 ट्रेक्टर ट्रोली को डिटेन किया और अवैध खनन के विरूध कार्यवाही की गई तथा कोटड़ी थानाप्रभारी महावीर प्रसाद की गठित विशेष टीम ने दबिश दी और उदलियास की सरहद में सरकारी जमीन पर अवैध खनन में प्रयुक्त 3 सेपरेटर मशीन व कोठारी नदी सरहद सातोला का खेडा में अलसुबह गठित विशेष टीम ने दबिश देकर 7 ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध खनन बजरी से भरे हुए को जप्त किया और कुल 7 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

आमजन से पुलिस अधीक्षक की विशेष अपील

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने आमजन से अपील की है की अवैध खनन गतिविधियों से दुर रहे, जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन पर निरन्तर कार्यावाही जारी रहेगी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES