Homeराज्यउत्तर प्रदेशअवध महोत्सव 2024 की अपार सफलता का श्रेय जनता को- विनोद कुमार...

अवध महोत्सव 2024 की अपार सफलता का श्रेय जनता को- विनोद कुमार सिंह

सभी का दिल से आभार उपाध्यक्ष एन बी सिंह

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ l स्मार्ट हलचल/लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव की अपार सफलता में लखनऊ की जनता का प्यार और सहयोग सदैव याद रहेगा। 15 नवंबर से आरंभ होकर 1 दिसंबर तक चलने वाले अवध महोत्सव 2024 ने बहुत सारे रंग,रोमांस, सांस्कृतिक मंच पर कई शहरों की अकैडमी स्थानीय तथा बाहर के कलाकारों द्वारा जबरदस्त परफॉर्मेंस से महोत्सव में आई जनता को खूब मनोरंजन कराया डॉ जय श्रीवास्तव प्रिया पाल प्रीति लाल रागिनी पूजा जायसवाल जैसे स्तंभों ने अवध महोत्सव के मंच को खूब ऊंचाइयां दी। अंकित बाजपेई दिनेश श्रीवास्तव अभिषेक उपाध्याय की टीम ने भी अवध महोत्सव में खूब तालियां बटोरीं।सुरों को सरताज संस्था से प्रसिद्ध गायिका सीमा विरवानी के साथ अवधेश, पूनम, सितेंद्र, लविता, एम एक सिंह, प्रियंकुर, सीमा श्रीवास्तव, अविनाश, दिनेश, अनुराग, मेंघी, चंदन, नवीन, गौरव और सलीम ने तोरे बिन जिया न जाए, दिन सारा गुजारा, गीत गाता चल, आने से आए बाहर आदि गानों पर शानदार गायिकी से आई हुई जनता का दिल जीत लिया।सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। शाश्वत सिंह, प्रिया पाल, प्रीति लाल, अथर्व तिवारी, पवन पाल, शिवम, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह राजपूत मौजूद रहे। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने अवध महोत्सव के समापन की घोषणा की तथा 15 दिसंबर से यूपी महोत्सव में सभी से आने का निवेदन किया l

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES