जयपुर/वलसाड। स्मार्ट हलचल|समाजसेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयपुर निवासी जगदीश नारायण मीणा एवं श्रीमती अनिता मीणा को गुजरात गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुजरात के वलसाड जिला में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सहित देशभर से आए प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
03 से 05 अप्रैल तक चले इस आयोजन में आत्म उत्कर्ष, आध्यात्मिक उन्नति एवं सामाजिक चेतना को केंद्र में रखते हुए देश के विभिन्न राज्यों से 41 विशिष्ट प्रतिभाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ध्यान, योग, व्यक्तित्व विकास, आत्मचिंतन और जीवन मूल्यों पर आधारित विविध सत्र आयोजित किए गए, जिनसे प्रतिभागियों को सकारात्मक जीवन दृष्टि और आत्मिक विकास की प्रेरणा मिली।
यह आयोजन डॉ. अभिषेक कुमार (मुख्य प्रबंध निदेशक) के नेतृत्व में तथा संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. डी.आर. रेवाला (कमिश्नर), प्रो. जनक सिंह मीणा तथा हिरेन शाह (नियंत्रक, हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र, वलसाड) का विशेष योगदान रहा।
इस सम्मान से जयपुर सहित पूरे समाज में खुशी की लहर है और दोनों सम्मानित व्यक्तियों को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
