Homeराजस्थानजयपुरगणतंत्र दिवस पर राज्यपाल द्वारा डॉ. मनीषा सिंह को राज्यस्तरीय प्रशस्ति पत्र...

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल द्वारा डॉ. मनीषा सिंह को राज्यस्तरीय प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर -स्मार्ट हलचल/गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा कला, साहित्य एवं विभिन्न सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, समाज सेवा एवं महिलाओं और बच्चों के उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली जयपुर की डॉ. मनीषा सिंह को राज्यपाल प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ. मनीषा सिंह ने महिलाओं का सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, हमारा युवा- हमारा भविष्य, कला व संस्कृति से युवाओं को जोड़ना और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके इस कार्य ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

डॉ. मनीषा सिंह ने यह सम्मान पाकर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा, “यह सम्मान मुझे और अधिक समर्पण के साथ समाज सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES