Homeभीलवाड़ाजिला कलक्टर द्वारा शीत लहर के मद्देनज़र जिले के समस्त विद्यालयों में...

जिला कलक्टर द्वारा शीत लहर के मद्देनज़र जिले के समस्त विद्यालयों में 13 जनवरी का अवकाश घोषित

भीलवाड़ा, 12 जनवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 13 जनवरी यानी आज एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिला कलक्टर ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि शीत लहर और ठंड के प्रभाव से विद्यार्थियों को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि वे घर पर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा, जबकि शेष स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES