भगवान धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, 50 मरीजों का किया उपचार

आँट।स्मार्ट हलचल|आरोग्य एवं आयुर्वेद के अधिष्ठाता भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर राजकीय आयुर्वेद औषधालय आँट में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। पूजन सरपंच ओमा देवी, उपसरपंच मोती भंवर सिंह एवं सरपंच पति नंदलाल गुर्जर ने किया।चिकित्सा शिविर में लगभग 50 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। शिविर में मधुमेह, उच्च एवं निम्न रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, टाइफाइड तथा विभिन्न वात रोगों से संबंधित मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया।

शिविर में ब्लॉक नोडल प्रभारी एवं विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. संजय नागर ने भगवान धन्वंतरि के आरोग्य एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर रोगों से बचाव एवं स्वास्थ्य संरक्षण का मार्ग भी प्रशस्त करता है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, ऋतुचर्या एवं योग को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच पंकज गाँग, प्रभुलाल धाकड,एडवोकेट रतन सिंह, नंदकिशोर शर्मा, देवलाल गुर्जर, गोरधन लाल, ओमप्रकाश, सचिव विनय कराड, सहायक सचिव भवानीलाल प्रजापत, कंपाउंडर गोपाली कुमारी धाकड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया गया।