गंगापुर।स्मार्ट हलचल|आयुष्मान आदर्श ग्राम शिवरती में दो दिवसीय उपखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सोमवार को पंचायत प्रशासक भेरूलाल गाडरी द्वारा किया गया। 20 एवं 21 अप्रैल को आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
शिविर प्रभारी डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि पहले दिन 91 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 77 लैब जांचें की गईं। शिविर में शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, एचआईवी, प्रेग्नेंसी टेस्ट, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न जांचें निशुल्क की जा रही हैं। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया।
शिविर के दौरान 42 लोगों ने योग अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों एवं चिकित्सा स्टाफ द्वारा गांव में स्वास्थ्य चेतना रैली निकाली गई, जिसमें तंबाकू मुक्त गांव के संदेश के साथ स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महिला चिकित्सक डॉ. किस्मत कुमारी, डॉ. ओमप्रकाश बोहरा, डॉ. हरीश केडिया सहित नर्सिंग स्टाफ में मदनलाल तेली, कैलाश चंद्र सुथार (नर्सिंग ऑफिसर), राजू बारबर, प्यारचंद खटीक, अनिल लडड़ा, कीर्ति शर्मा तथा परिचारक सुरेश जीनगर उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक पवन खटीक एवं महिला योग प्रशिक्षक प्रियंका व्यास ने भी योग सत्र का संचालन किया।
