18 फीट ऊंचा ध्वज, 15 रंगों की आभा…30वें ध्वज ने खींचा ध्यान, तेजाजी महाराज की भक्ति में रंगा आजाद नगर

मंगरा मेरवाड़ा मित्र मंडल ने स्थापित किया 30वां विशाल ध्वज, भजन संध्या में देर रात तक गूंजे लोकदेवता के जयकारे

(पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के प्रति आस्था और भक्ति का रंग आजाद नगर में नजर आया। मंगरा मेरवाड़ा मित्र मंडल की ओर से तेजाजी महाराज के 30वें विशाल ध्वज की स्थापना 15 सितंबर को की गई। ब्यावर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा तैयार किए गए इस ध्वज की लंबाई 18 फीट और चौड़ाई 15 फीट है। 15 रंगों से सजे इस विशाल ध्वज ने आयोजन को विशेष आकर्षण दिया। मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह रावत ने बताया कि ध्वज स्थापना के अवसर पर रात्रि जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवनिर्वाचित पार्षद शिवराज गुर्जर, पूर्व पार्षद नरेश जाट, गणपत पारीक, रतन सुखवाल भाजपा जिला प्रवक्ता अनिलसिंह जादौन, रविन्द्र चौधरी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा तथा महामंत्री किशन भारद्वाज सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भजन संध्या में गिरधारी महाराज एंड सहदेव सिंह ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। आयोजन में पहुंचे अतिथियों का मंडल की ओर से मेवाड़ी साफा एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। ध्वज स्थापना के बाद 16 सितंबर की सुबह विशाल डीजे, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ ध्वज को भीम के लिए रवाना किया गया। यहां पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विशाल ध्वज को वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में चढ़ाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह रावत, सहित भीमसिंह, शम्भूसिंह, बुद्वसिंह, विजयसिंह, नरेंद्रसिंह, भंवरसिंह पटवारी, मोहनसिंह, राजेशसिंह, ईश्वरसिंह, रोड़सिंह, नैनसिंह, नारायणसिंह, अवधेश विश्नोई उदयसिंह, तेजसिंह, आनन्दसिंह, भैरूसिंह, विजेन्द्रसिंह, राजेन्द्र कुमार शर्मा, गणपत दाधीच, घेवर सिंह, लोकेश सिंह, भंवर सिंह, बाबुसिंह, शिवराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, भानसिंह, धन्नासिंह, भंवरसिंह, गणपत सिंह, पांचुसिंह, मोहन सिंह, भगवान सिंह, किशोर जयसवाल, प्रेमसिंह, महेन्द्र सिंह, मदनसिंह, श्यामसिंह, भंवर सिंह, भैरूसिंह, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, केसर सिंह, मुकेष सुवालका, पप्पु सुवालका, प्रताप सिंह, प्रेमसिंह, रतन सिंह, भागचन्द रावत, श्यामलाल सुवालका, मोहन सिंह, रणजितसिंह, देवीसिंह, गिरधारी सिंह, मदन सिंह, गणेश लाल, राजेश राठी, कन्हैयालाल तेली, किशन कुमावत, राजकुमार, अनुराग, धिरेन्द्र, राजु, चेतन, देवकिशन लखारा, दुर्गेश शर्मा, लक्ष्मण भाटी, पृथ्वी सिंह, छगन सिंह, राकेश शर्मा, गोविन्दसिंह उर्फ पीन्टु एवं मण्डल के समस्त कार्यकर्ता मौजुद थे। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई तथा वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।