(पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में अध्यक्ष डॉक्टर सुमन सोनी व सचिव सोनल माहेश्वरी के निर्देशन में आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत आगामी नए सत्र हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पदों के लिए मनोनयन प्रक्रिया स्थानीय भवन में संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी श्रीमती स्नेहलता तोषनीवाल एवं डॉ. निशा सोनी के सहयोग से तथा अध्यक्ष डॉ. राखी राठी एवं सचिव संगीता काकानी के सानिध्य में मनोनयन प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूर्ण आयोजित की गई। मनोनयन के उपरांत अध्यक्ष पद पर प्रेम सुधा अजमेरा, सचिव पद पर सुनीता ईनाणी, कोषाध्यक्ष पद पर सुमन चौधरी एवं संगठन मंत्री पद पर गौरी जागेटिया को निर्विरोध रूप से चयनित किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी सदस्याओं का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया गया। अंत मे संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।













