Homeभीलवाड़ाआज़ाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन का गरबा महोत्सव शुरू

आज़ाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन का गरबा महोत्सव शुरू

भीलवाड़ा – नवरात्री के पावन पर्व पर आज़ाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा श्री आजाद नगर माहेश्वरी भवन पर गरबा महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया । आजाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप जागेटिया ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम की शुरूआत माहेश्वरी समाज के पूर्व सभापति रामपाल जी सोनी के करकमलों से मां दुर्गे की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके शुरूआत हुई, इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गटानी, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, नगर परिषद् के पूर्व सभापति ओम नारणीवाल, महिला संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता मोदानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, महिला जिला अध्यक्ष प्रीती लोहिया, नगर महिला अध्यक्ष सुमन सोनी, सचिव सोनल जी माहेश्वरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री देवेंद्र सोमानी, महेश सेवा समिति के मंत्री ऐडवोकेट राजेंद्र कचोलिया, युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी, नगर युवा अध्यक्ष श्री अर्चित जी मुंदड़ा, नगर सभा मंत्री संजय जागेटिया, क्षेत्रिय सभा अध्यक्ष सत्यनारायण समदानी, मंत्री संजय राठी, आजादनगर महिला संग़ठन के अध्यक्ष श्रीमति राखी राठी, सचिव संगीता काकानी, पूर्व अध्यक्ष आजाद अजमेरा, गोविंद राठी, अरविंद चांडक, कैलाश जागेटिया, कैलाश सोमानी, प्रमोद राठी, विश्व हिंदू परिषद के बद्रीलाल सोमानी, सहित कई गणमान्य समाजसेवी उपस्थित थें, सभी का स्वागत युवा संगठन के सचिव शंकर ईनाणी, रवि पलोड़, सौरभ सोमानी, रोहित अजमेरा , रामकिशन सेठिया, पवन सोनी, मनोज चेचानी, सुधीर सोनी, संदीप कोठारी, वृषभ धूत, लोकेश सोमानी, शुभम काबरा, राकेश हेड़ा,वैभव गग्गर, आशीष लढ्ढा,प्रकाश सोमनी, योगेश सोडानी, श्याम काबरा, निखिल डाड, राहुल कोगटा, अमित पलोड़, मयंक भंडारी, परितोष दुदानी,अंकुश कोठारी ने दुप्पटा पहना कर किया, इस अवसर पर आजाद नगर की होनहार प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का भी अथितियों द्वारा सम्मान किया गया, कार्यक्रम का संचालन युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष ऐडवोकेट राकेश नुवाल एवं महेश मंडोवरा ने किया ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES