गंगापुर/सहाड़ा।स्मार्ट हलचल|मुकेश गुर्जर ढोसर गांव (तहसील सहाड़ा, जिला भीलवाड़ा) में भील समाज की ओर से बाबा रामदेव जी का बीज व्रत उद्यापन 19 मार्च 2026 से आयोजित होगा। पहले दिन गुरुवार सुबह हवन-पूजन किया जाएगा तथा रात 8 बजे से पूरी रात सत्संग का आयोजन रहेगा।
20 मार्च शुक्रवार को सुबह 9 बजे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली जाएगी। इस दौरान 19 से 21 कलश शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर और अजमेर जिलों से समाज के लोग भाग लेंगे।
आयोजन में विभिन्न स्थानों से संत-महात्मा व समाजजन उपस्थित रहेंगे। व्रत उद्यापन करने वालों में मांगी बाई, रामी बाई, मंगनी बाई, बाली बाई, नन्दु बाई, संतोषी बाई, लक्ष्मी बाई, मीना बाई, केशर बाई, कैशी देवी, टीना बाई, गोटी देवी, अनु देवी, सोनिया, नारू देवी, शांति देवी, मंजु देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं।
समाज के प्रतिनिधि माधव लाल भील ने बताया कि इस आयोजन से भील समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होगा तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।
