मेरे पास समाज को देने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन समाज के हक अधिकार की लड़ाई में अपना पूरा जीवन लगाने का जज्बा जरूर है।”
शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी
भदेसर 25/9/2026
स्मार्ट हलचल|बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है।कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलडी विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।