बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई जयंती,विद्यार्थियों ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन

काछोला 13 अप्रैल-स्मार्ट हलचल|कस्बे सहित क्षेत्र के सरथला,महुआ,मानपुरा, थलकला,जस्सूजी का खेडा सहित आदि विद्यालयों में भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आज पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धामनिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के तहत आज स्थानीय विद्यालय में भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन प्रार्थना सभा में छात्र महादेव नाथ योगी तथा कविता योगी ने प्रभारी जगदीश चंद्र मंत्री के नेतृत्व में वाचन किया।
इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बाबा साहब एवं संविधान के प्रति जागरूक किया जिसमें कविता योगी ने प्रथम स्थान गार्गी पुरोहित ने द्वितीय स्थान तथा खुशबू धाकड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व्याख्याता प्रकाश चतुर्वेदी ने प्रभारी जगदीश मंत्री के साथ प्रश्न उत्तर कार्यक्रम आयोजित किया विद्यालय प्रभारी हीरालाल शर्मा ने रामप्यारी मीणा पप्पू कुमार मीणा के साथ निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया निबंध प्रतियोगिता में कविता योगी ने प्रथम स्थान कमल धाकड़ ने दूसरा स्थान तथा विद्या कुमारी पांचाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया पोस्टर प्रतियोगिता में रामप्यारी मीणा नंदलाल कुम्हार तथा बाबूलाल खटीक के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया इसमें शिवानी प्रथम स्थान गार्गी पुरोहित द्वितीय स्थान रही।
संविधान की उद्देशिका वाचन में 270 छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ भाग लिया।

प्रभारी मंत्री ने छात्र छात्रों को बताया कि बाबा साहब ने उस समय हाशिए पर पड़े समुदायों के अधिकारों की रक्षा की थी। उनका मानना था कि सच्ची तरक्की तभी हो सकती है जब हर इंसान, चाहे उसकी जाति या बैकग्राउंड कुछ भी हो, उसे बराबर अधिकार और सम्मान मिले। उन्होंने अपनी लिखाई, भाषण और सुधार आंदोलनों से सामाजकि रुकावटों का सामना करने और सबको साथ लेकर चलने की बात की थी।

बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा से समाज को बदलने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा था कि ‘शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो जितना पिएगा वो दहाड़ेगा’ आज सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है। वे सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं थे बल्कि एक महान विचारक और समाज सुधारक भी थे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी हीरालाल शर्मा पीएम श्री प्रभारी जगदीश मंत्री, प्रकाश चतुर्वेदी,नंदलाल कुम्हार, पप्पू कुमार मीणा,राजकुमार चौधरी, रामप्यारी मीणा,देबी लाल गुर्जर,बाबूलाल खटीक आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जगदीश मंत्री ने किया।