भीम क्रांति दिवस पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थल पर किया स्वच्छता अभियान

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल।अम्बेडकर संघर्ष समिति सावर द्वारा रविवार को भीम क्रांति दिवस के अवसर पर देवली चौराहे पर अंबेडकर गार्डन में स्थित भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा एवं सर्कल परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक सूरजकरण मालावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष घनश्याम पंवार, मदन रेडिया, मदन आलोरिया, चांदमल खटीक, ओम प्रकाश कांसोटिया, सत्यनारायण महावर, उम्मेद सिंह दीदावत, अशोक मीणा, छोटू पंवार, विनोद पंवार, यश कुमार महावर सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।