पैदल निशान यात्रा के साथ चन्देरिया में त्रिदिवसीय श्याम संकीर्तन का हुआ आग़ाज।
ओम जैन
स्मार्ट हलचल|आस्था मित्र मण्डल चन्देरिया चितौड़गढ़ द्वारा त्रिदिवसीय श्याम कीर्तन का आगाज श्याम पैदल निशान यात्रा से हुआ।
मण्डल के संयोजक अशोक भंडारी और आयोजन समिति ने बताया की गुरुवार को श्याम पैदल निशान यात्रा कुमार वाटिका रोलहेड़ा रोड से प्रारम्भ हुई। इसमें सबसे आगे अश्व पर बाबा श्याम निशान और तिरंगा ध्वज लिए श्याम सेवक उसके बाद उड़ीसा का कथकली नृत्य, कच्छी गोड़ी नृत्य और गैर खेलते हुए कलाकार चल रहे थे। शोभा यात्रा के पूरे रास्ते में श्याम श्रद्धालुओं ने कई जगह गेट लगा कर अलग अलग जगह जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था कर स्वागत किया। ओर कई जगह महिलाओं ने बाबा श्याम की आरती उतारी। रास्ते में अचानक मौसम परिवर्तन हुआ और आंधी और बारिश शुरू हो गई। उसके उपरांत भी श्याम भक्त उत्साह से बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मण्डल के महिला चूंदड़ और पुरुष सदस्य श्वेत वस्त्र और लाल पाग और दुपट्टे पहने शोभा यात्रा में निशान ले कर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। करीब तीन घंटे चली शोभा यात्रा सर्वोदय साधना संघ आश्रम परिसर, चंदेरिया में जा कर सम्पन्न हुई। बाबा श्याम की नयनाभीराम की झांकी निकुंभ के सांवरे मित्र मण्डल, निकुंभ द्वारा सजाई गई।