Homeभीलवाड़ाबड़लियास विद्यालय में कल होगी सरस्वती की मूर्ति स्थापना

बड़लियास विद्यालय में कल होगी सरस्वती की मूर्ति स्थापना

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के बड़लियास कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कल भामाशाह के द्वारा विद्यालय परिसर में विद्या की देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापना की जायेगी । सरपंच प्रकाश चंद्र रैगर ने बताया कि विद्यालय में भामाशाह पूर्व प्रधान कोटडी विजय सिंह व कांग्रेस नेता प्रद्युम्न सिंह की तरफ से कल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में विद्या की देवी मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना की जायेगी, इस दौरान सभी बच्चों को भोजन करवाया जायेगा ।।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES