सांवर वैष्णव
सवाईपुर :- स्मार्ट हलचल|बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भाकलिया गांव के पास से अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर जसवंत सिंह थाना प्रभारी के नेतृत्व में रविवार सुबह को बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए भाकलिया गांव के पास जित्या माफी रोड़ पर अवैध बजरी परिवहन जाने पर दो ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मचा हुआ है, पुलिस की तीन दिन में यह तीसरी कार्रवाई हैं । इस कार्रवाई में एएसआई गोपाल सिंह, कांस्टेबल बाबूलाल, विनोद कारगवाल आदि शामिल रहे ।।
