पुनित चपलोत
भीलवाड़ा // जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है की दिनदहाड़े मारपीट जैसी संघीन घटनाएं सामने आ रहीं हैं ऐसी ही एक वारदात जिले के बागोर थाना क्षेत्र से आई हैं। जहां मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी और भाई पर 3 वाहनों में सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पति-पत्नी और उनके भाई के साथ पिस्टल की नोक पर सरिए और डंडों से गंभीर मारपीट की और बाद में उनके पहने सोने चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए। घटना में गंभीर घायल एक युवक को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
घायल शिव गुर्जर ने बताया कि मेरे बड़े पापा भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती है इसलिए मेरी बहन और जीजा जी तबीयत पूछने के लिए भीलवाड़ा आए थे और मैं उन्हें गांव छोड़ने के लिए जा रहा था। तभी बागोर के पास तीन वाहनों में सवार होकर जगदीश और कान्हा के साथ 15 से ज्यादा लोग आए और उन्होंने हमारे गाड़ी के उनकी कार से टक्कर लगाकर हमें रोक लिया और पिस्टल दिखाकर हमारे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उनके पास लोहे की रोड , सरिया और डंडे थे। जिसे उन्होंने हमारे साथ मारपीट की और बाद में उन्होंने मेरी सोने की चेन हो मेरी बहन के आभूषण लूट कर फरार हो गए। फोन पर गाली गलोज होने को लेकर हमारा पुराना विवाद चल रहा था। इसको लेकर हमने जब थाने में मामला दर्ज करवाने गए तो थाने में कहा कि पहले मेडिकल करवाओ फिर मामला दर्ज करवाएंगे। हम चाहते हैं कि उनके खिलाफ कार्यवाही हो।
