खाचरोल में बैरवा समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीमों को किया सम्मानित

आकोला( रमेश चंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल|खाचरोल गांव में बैरवा समाज की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।समारोह में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिलाल जाट, होंडा सरपंच सत्यनारायण गुर्जर, पूर्व सरपंच शंकर बैरवा, विधायक प्रतिनिधि मिश्रीलाल शर्मा, हेमंत जोशी, शिशुपुरी, हेमेन्द्र सिंह, प्रधान सेन, रतन साहू, भेरूलाल शर्मा, जितेंद्र दमामी, बनवारी सोनी, सुरेश शर्मा, पूरण साहू, लालाराम बैरवा, रामदेव बैरवा, राजेश बैरवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष व्यास ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।