अवैध बजरी खनन पर बडलियास थाना पुलिस की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार अल सुबह जीवा का खेड़ा गांव के पास से बनास नदी के रास्ते पर पांच ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर मामला दर्ज किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अवैध बजरी खनन परिवहन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशानुसार पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं योगेश शर्मा वृत्ताधिकारी वृत माण्डलगढ के सुपरविजन में जसवंत सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बडलियास द्वारा अवैध बजरी खनन पर की गई । पुलिस ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह गोपाल सिंह सहायक उपनिरीक्षक को सूचना मिली कि कुछ लोग टैक्टर-ट्रोलियों में अवैध बजरी भर कर जीवा का खेडा की तरफ आ रहे है तथा कुछ व्यक्ति पुलिस की निगरानी कर रहे है वॉटसएप ग्रुप महाकाल व 123 ग्रुप में पुलिस की लोकेशन दे रहे है । रात्रि डीओ अधिकारी हैड कानि. सांवलदान मय जाप्ता को सुचित किया व रवाना हो जीवा का खेडा गांव से आगे पहुंचे की बांयी तरफ से कच्चे रास्ते से नदी की तरफ से छ. टैक्टर-ट्रोलियों में बजरी भरी हुई को लेकर आ रहे थे जो पुलिस जाप्ता व सरकारी पुलिस वाहन को देख कर चालक मालिक पांच टैक्टर-ट्रोलियों बजरी से भरी हुई को मौके पर ही छोड कर भाग गये । टैक्टर चालको व मालिकों / अन्य सहयोगीयों द्वारा संगठित अपराध कर बनास नदी में अवैध बजरी भरी पांच टैक्टर-ट्रोलियों को डिटेन कर पुलिस थाना बडलियास पर खडा करवाया गया, वही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक लेकर फरार हो गया । जप्त वाहनों व व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज किया गया । प्रकरण में खनिज विभाग को सुचित किया गया । पुलिस टीम :- जसवंत सिंह थानाधिकारी, गोपाल सिंह सउनि पुलिस, सांवलदान हैड कानि, विनोद कुमार कानि, नाहर सिंह कानि, बाबुलाल कानि, हरवीर सिंह कानि आदि कई मौजूद रहे ।