बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत हरनी महादेव मंदिर एवं चावुंडा माता मंदिर में जागरूकता गतिविधि आयोजित

भीलवाड़ा । बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के अनुसार भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत हरनी महादेव मंदिर एवं चावुंडा माता मंदिर में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई, गतिविधि के दौरान मंदिर के पुजारी एवं श्रद्धालुओं को बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी गई, बाल विवाह रोकथाम की जागरूकता के पोस्टर लगाए गए एवं बाल विवाह रोकथाम के लिए आसपास के दुकानदारों को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता किया गया एवं बाल विवाह की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने के लिए बताया गया, जानकारी दी है कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जानकारी देने वाल का नाम गोपनीय रखा जाता है। इस गतिविधि में जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी अनुराधा तोलंबिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 काउंसलर निर्मला पुरोहित एवं केस वर्कर सुमन साहू ने जानकारी दी।